श्री बंशीधर नगर : नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, शपथ ग्रहण आज
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिनेश कुमार यादव दिलायेंगे शपथ
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण की सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिनेश कुमार यादव के द्वारा दिलाई जायेगी।
अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10:10 मिनट से शपथ ग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी जो 10:40 तक चलेगा। उसके बाद उपाध्यक्ष पद के चयन के लिये कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी। जिला से भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि नगर ऊंटारी के बीडीओ रौशन कुमार एवं सीओ विकास कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।
निर्वाची पदाधिकारी की मौजूदगी में उपाध्यक्ष पद के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जायेगा जो 11: 40 तक चलेगा। 11:40 से 12:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। 12 बजे विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जायेगी। 1 बजे से 1:20 तक अभ्यर्थियों के नाम वापस लिये जायेंगे। 1:20 से 2:05 तक मत पत्र की तैयारी की जायेगी। 2:5 से 2:55 तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। 2:55 से 3:30 तक मतों की गिनती की जायेगी।
तत्पश्चात 3: 30 से लेकर 3:50 तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। उसके बाद 4:00 बजे नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया जायेगा। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0