युवा समाजसेवी पंकज सिंह के पिता रवींद्र सिंह का निधन, शोक

Jul 23, 2026 - 17:40
युवा समाजसेवी पंकज सिंह के पिता रवींद्र सिंह का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह के पिता रवींद्र सिंह 57 वर्ष का गुरुवार की सुबह उनके मंगरदह स्थित आवास पर निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह से ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

उनका अंतिम संस्कार दोपहर में गांव में स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र पंकज कुमार सिंह ने दी। उधर घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, युवा समाजसेवी महमूद आलम, वरिष्ठ मुखिया पति कमलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0