बच्चों में तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार की भावना विकसित करना कार्यशाला का उद्देश्य : मनीष सिंह
बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में 29 से तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला आयोजित
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : बच्चों में तकनीकी ज्ञान और नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर में 29 से 31मार्च तक तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह जानकारी स्कूल के निदेशक मनीष कुमार सिंह एवं प्राचार्य रवीश कुमार ने बुधवार को स्कूल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उनलोगों ने बताया कि कार्यशाला में कक्षा 3 से ऊपर के किसी भी विद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं। कार्यशाला के दौरान बच्चों को रोबोटिक्स, कोडिंग तथा टीमवर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इससे वे आधुनिक तकनीक को समझने के साथ-साथ स्वयं कुछ नया बनाने की क्षमता विकसित कर सकेंगे। बच्चों को होने वाले प्रमुख लाभ स्कूल के निदेशक श्री सिंह ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों में तकनीकी ज्ञान (रोबोटिक्स और कोडिंग) की प्रारंभिक समझ विकसित होगी। साथ ही रचनात्मकता और समस्या समाधान करने की क्षमता बढ़ेगी।
टीम में कार्य करने की आदत एवं नेतृत्व कौशल का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ेगी। श्री सिंह ने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जो भविष्य में उपयोगी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आईआईटी दिल्ली एवं मुंबई में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा जो जिले के लिये गौरव की बात होगी। स्कूल के प्राचार्य रवीश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में केवल 100 सीटें उपलब्ध हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभिभावक शीघ्र पंजीकरण कराकर अपने बच्चों को इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ दिला सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला बच्चों के भविष्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0