मां शायर देवी धाम महोत्सव के पांचवां दिन : राजा भरथरी नाटक का किया गया मंचन

Mar 24, 2026 - 18:26
मां शायर देवी धाम महोत्सव के पांचवां दिन : राजा भरथरी नाटक का किया गया मंचन

राजसी सुख-सुविधाओं को त्याग कर भक्ति के मार्ग की ओर ले जाने का असरदार संदेश दिया गया

बलराम शर्मा

मेराल: प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के छठा वार्षिक महोत्सव बड़ा ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के पांचवा दिन सोमवार की रात्रि में देवी धाम के रंगमंच पर महावीर मंडली बाजार टोला के कलाकारों द्वारा राजा भरथरी के राजा से संन्यासी बनने तक के सफर का मंचन किया गया।

नाट्य कला के माध्यम से दिखाया गया कि एक राजा सांसारिक मोह-माया, राजसी सुख-सुविधाओं और अहंकार को त्यागकर ईश्वर के प्रति समर्पण के लिए सन्यास धारण कर लेता है। यह असरदार संदेश आज के भौतिकवादी युग के लिए प्रभावी रहा। नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया की देवी धाम परिसर में लगातार 28 मार्च तक कार्यक्रम चलता रहेगा। नाटक प्रस्तुति नरेंद्र प्रसाद पटवा के निर्देशन में हुआ, जिसमे महावीर मंडली के महंत मिथिलेश प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद पटवा, कृष्ण प्रसाद शौंडिक, रमेश प्रसाद उर्फ सोहराई, रामजी ठाकुर, धनंजय शर्मा, रामनाथ ठाकुर, रंजन जायसवाल, अजय ठाकुर आदि ने शानदार अभिनय कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया।

इस अवसर पर देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, संजय भगत, रविंद्र प्रसाद वर्मा, विनोद कुशवाहा, अशोक राम सहित बड़ी संख्या में दर्शक शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0