युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बंशीधर न्यूज
रेहला : थाना क्षेत्र के उरसुला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक की पहचान स्व ब्रह्मदेव राम के 21 वर्षीय पुत्र प्रत्यूष कोमल कुमार उर्फ नन्हकू के रूप में हुई है। घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रत्यूष कोमल कुमार कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रह रहा था।
उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी गुलशन विरुआ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। वैसे पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0