नाबालिग लड़कियों को लेकर फरार तीन युवक गिरफ्तार, जेल
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को लेकर फरार तीन युवकों को लड़कियों के साथ गुजरात से बरामद कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में उत्तर प्रदेश के इटावा जिला अंतर्गत इटावा थाना क्षेत्र के खतौनी गांव निवासी गुलाब सिंह उर्फ पप्पू यादव का पुत्र सत्येंद्र यादव उम्र 19 वर्ष, नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पतरिहा कला गांव निवासी रामकुमार राम का पुत्र अंशु कुमार उम्र 19 वर्ष एवं दिनेश राम का पुत्र नितेश कुमार उम्र 21 वर्ष के नाम शामिल हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसपी के निर्देश पर हमारे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना के पुअनि संदीप कुमार रवि एवं शशिकांत शुक्ला को अन्य पुलिस बल के साथ गुजरात भेजा गया था।
जांच के दौरान उक्त तीनों कांड के अपहृता सह पीड़िता को युवकों के साथ गुजरात से सही सलामत बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0