रोबोटिक्स में कमाल : वेद प्रकाश ने आईआईटी दिल्ली में मचाया धमाल, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान

Apr 8, 2026 - 18:37
रोबोटिक्स में कमाल : वेद प्रकाश ने आईआईटी दिल्ली में मचाया धमाल, स्कूल में हुआ भव्य सम्मान

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 9 के छात्र वेद प्रकाश को आईआईटी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित रोबोटिक्स सॉकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय ने वेद प्रकाश को प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

वेद की इस शानदार उपलब्धि ने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया। अपने संबोधन में राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि असली शिक्षा वही है, जो छात्रों को किताबों से आगे बढ़कर नवाचार और प्रयोग की दुनिया में ले जाय। उन्होंने वेद की सफलता को सीखने और करने के बेहतरीन उदाहरण के रूप में बताया। कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष राहुल सोनी ने भी वेद की उपलब्धि की सराहना करते हुये छात्रों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि सिर्फ देखने से नहीं, बल्कि भाग लेने से ही असली अनुभव मिलता है। वेद की सफलता सभी छात्रों के लिये प्रेरणा है कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें और हर मौके का पूरा लाभ उठाएं। समारोह में मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने तालियों की गूंज के साथ वेद का उत्साहवर्धन किया। उनकी सफलता से प्रेरित होकर कई छात्रों ने भविष्य में रोबोटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छा जताई।

अब सभी की नजरें सितंबर में आईआईटी बॉम्बे में होने वाली अगली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां वेद प्रकाश से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। कार्यक्रम में शिक्षक रवीकांत चौबे, अखिलेश पांडेय, प्रतिभा कुमारी, कुमार कार्तिकेय, आयुष राज, लक्की गुप्ता, सुप्रिया चौबे, प्रीति देवी, रेणु कुमारी, प्रीति सोनी, सोफिया नाहिद, प्रीति देव, अहसान अली और प्रिया कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1