बाईक दुर्घटना में महिला की मौत, मातम

Mar 27, 2026 - 13:50
बाईक दुर्घटना में महिला की मौत, मातम

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर यहां तुलसीदामर घाटी के पास शुक्रवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में सुनैना गुप्ता 38 वर्ष नामक महिला की जान चली गई। वह उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र निवासी युगल किशोर की पत्नी है।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार युगल किशोर अपनी पत्नी सुनैना गुप्ता के साथ बाईक से अपने ससुराल खरौंधी थाना क्षेत्र के परती गांव स्थित राजेश्वर साह के घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ससुराल में चचेरे ससुर का निधन होने के कारण वहीं जा रहे थे। इसी दौरान तुलसीदामर घाटी क्षेत्र में बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और बोल्डर पर चढ़ गई जिससे पत्नी सड़क पर गिर गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुये घायल महिला को तत्काल इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सुनैना गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0