हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी घटना की आशंका टली
बंशीधर न्यूज
मोहम्मदगंज : थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुये एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया है। शुक्रवार को करीब 6:40 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक पिस्टल लेकर कादल कुर्मी से मोहम्मदगंज की ओर काले रंग की टीवीएस राईडर बाईक (संख्या JH14M7309) से किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के इरादे से जा रहा है।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ के निर्देश पर संध्या गश्ती दल को सक्रिय किया गया। पुलिस ने ग्राम शिलापर के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध बाईक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत कुमार चंद्रवंशी (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता लल्लू चंद्रवंशी, निवासी कादल कुर्मी, थाना मोहम्मदगंज बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, एक कीपैड मोबाईल फोन तथा उक्त बाईक बरामद की गई। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सह अनुसंधानकर्ता नारायण सोरेन, सुरेंद्र तिवारी सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0