65 वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन कल
झामुमो नेता दीपक प्रताप देव करेंगे उदघाटन
बंशीधर न्यूज
विशुनपुरा : प्रखंड स्तरीय 65 वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 9 जुलाई 2026 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय विशुनपुरा के खेल मैदान में किया जायेगा। प्रतियोगिता का उदघाटन झामुमो के युवा नेता दीपक प्रताप देव करेंगे। यह जानकारी बीईईओ-सह-समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा आमंत्रण पत्र जारी दिया गया है।
प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की फुटबॉल टीमें भाग लेंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का चयन अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिये किया जायेगा। आयोजकों ने खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0