कन्हैया चौबे ने भू-माफियाओं के खिलाफ जनआंदोलन का किया ऐलान, 8 को गोसाईबाग से निकलेगा मार्च
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : कन्हैया चौबे ने श्री बंशीधर नगर शहर के जंगीपुर के उरांव की भू माफियाओं के द्वारा कब्जाई गई जमीन को वापस दिलाने की मांग को लेकर जन आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं आम जनता से आगामी 8 अगस्त को गोसाईबाग से लेकर अनुमंडल कार्यालय तक आयोजित पैदल मार्च में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
श्री चौबे ने बताया कि वर्ष 2016 से वे जंगीपुर के उरांव की जमीन को वापस दिलाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन और सरकार के समक्ष कई बार गुहार लगाने तथा 2019 में 500 उरांव परिवारों के साथ रांची विधानसभा का घेराव करने के बावजूद अबतक समाधान नहीं हुआ। अब उन्होंने इस लड़ाई को जनआंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने सभी लोगों से 8 अगस्त को सुबह 8 बजे श्री बंशीधर नगर के गोसाईबाग मैदान में पहुंचने का आग्रह किया है, जहां से अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जमीन वापसी की मांग उठाई जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0