डीआईजी का दौरा, रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन कर हुये अभिभूत
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने शनिवार को यहां श्री रामलला मंदिर पहुंचकर भगवान श्री रामलला का दर्शन किया। उनके साथ गढ़वा के एसपी अमन कुमार, एएसपी राहुल देव बड़ाईक, एसडीपीओ नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे। डीआईजी किशोर कौशल भगवान श्रीराम के बाल रूप का दर्शन कर अभिभूत हो गये।
उन्होंने बल रूप भगवान की आकर्षक और दिव्य प्रतिमा को अद्वितीय बताया। कहा कि भगवान का दर्शन मन को भा गया। भगवान के दर्शन के बाद डीआईजी और एसपी ने मंदिर की महत्ता और यहां होने वाले श्री रामनवमी महोत्सव की भी जानकारी ली। उन्होंने परिसर की तारीफ करते हुये कहा कि यहां बहुत जगह है। यहां आकर काफी अच्छा लगा।
मंदिर समिति के सचिव धनंजय सिंह ने उन्हें श्री रामनवमी की महाष्टमी यानि 26 मार्च को आयोजित महाआरती में आने का आग्रह किया। डीआईजी ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति भी प्रदान की। मंदिर समिति के संरक्षक श्यामा पांडेय, उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, विकास दुबे और अनिल पांडेय ने उन्हें बताया कि पूरे शहर के रामनवमी जुलूस-अखाड़ा का समापन इसी मंदिर में होता है।
इस अवसर पर यहां मेला और रामनवमी मिलन का भी आयोजन किया जाता है। डीआईजी को जानकारी दी गई कि इस मंदिर में प्रति वर्ष श्री रामनवमी महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान श्री रामनवमी के सभी नौ दिन श्री रामचरित मानस पाठ और शाम में रामकथा (प्रवचन) का आयोजन किया जाता है। महाष्टमी को महा आरती होती है। वहीं सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0