श्री बंशीधर नगर में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर
ईद प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक : अनंत
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और अकीदत के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के गोसाईबाग स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अता की।
इसके अलावा कधवन, नरही, कुशडंड, बरडीहा जामा मस्जिद, सोनवर्षा, हुलहुला खुर्द, ठरका सहित कई ईदगाहों और मस्जिदों में भी नमाज अता की गई। गोसाईबाग ईदगाह में विधायक अनंत प्रताप देव, उनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव, अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि तस्लीम खां, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू, उपाध्यक्ष संध्या देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें मिल-जुलकर रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में शांति एवं एकता बनाये रखने का संदेश देता है।
वहीं चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाजियों का स्वागत किया गया तथा शरबत और पानी पिलाकर उन्हें बधाई दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी ईदगाहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
मौके पर संध्या देवी, शमीम खान, तौहिद खान, तस्लीम खान सीनियर, महमूद आलम सीनियर, तौकीर आलम, आमीन खान, शोएब आलम, प्रमोद कुमार, मनउवर अंसारी, अब्दुल हकीम, मुश्ताक अहमद शेख, उस्मान अंसारी, राहत हुसैन, सुलेमान अंसारी, राकिब अनवर, फिरोज आलम, तौहिद आलम, कलाम अंसारी, इमाम बक्स अंसारी, मसउवर अंसारी, अमीर हसन सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0