पूर्व छात्रा से जुड़े कथित मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Jul 4, 2026 - 21:17
पूर्व छात्रा से जुड़े कथित मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : केतार प्रखंड के मध्य विद्यालय ताली के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पाण्डेय को विद्यालय की पूर्व छात्रा के साथ कथित अनैतिक कृत्य के आरोप के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये डीएसई से जांच कराई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की कक्षा आठ की पूर्व छात्रा से जुड़े कथित मामले के सामने आने के बाद डीसी ने तत्काल संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया। डीएसई द्वारा जांच पूरी कर प्रतिवेदन सौंपे जाने के बाद संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। उपलब्ध तथ्यों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने सुनील कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिक्षक या कर्मी द्वारा अनुचित आचरण अथवा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऐसे मामलों में दोषी पाये जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी, ताकि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो और सभी आवश्यक कानूनी प्रावधानों का पालन किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0