पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था का दिया संदेश
बंशीधर न्यूज
हैदरनगर : एसडीपीओ एस मोहम्मद याकुब के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने होली को लेकर फ्लैग मार्च किया। यह मार्च मेन रोड, मस्जिद रोड होते हुये जवाहर पथ से रेलवे गुमटी तक निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखना तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाना रहा।
इस दौरान सीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी अफजल अंसारी समेत सैकड़ों पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी और क्षेत्र में अमन-चैन बनाये रखने के लिये प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0