पुलिस ने गांजा की खेती को किया नष्ट
बंशीधर न्यूज
रमना : थाना क्षेत्र के बुलका गांव में रमना थाना पुलिस ने अवैध गांजा की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 118.330 किलोग्राम अविकसित गांजा के पौधे जब्त किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए)/20(आई) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गढ़वा आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि बुलका गांव एक अर्धनिर्मित मकान के पीछे स्थित खेत में अवैध रूप से गांजा की खेती की जा रही है।
सूचना के बाद सत्यापन करते हुए कार्रवाई के निर्देश के आलोक में अंचलाधिकारी विकास पांडेय एवं थाना प्रभारी आकाश के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान के पीछे करीब 300 वर्गमीटर क्षेत्र में गांजा की फसल लगी मिली। राजस्व उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं अमीन सुकर्ण सिंह ने भूमि की मापी की।
अंचल अधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराने के बाद फसल को उखाड़कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौला गया। जब्त पौधों को तीन बोरियों में रखा गया।
पहली बोरी का वजन 45 किलोग्राम, दूसरी का 40 किलोग्राम तथा तीसरी का 33.330 किलोग्राम पाया गया। कुल 118.330 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त किए गए। छापेमारी में पुअनि आलोक कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0