अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना देवी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Feb 10, 2026 - 19:19
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना देवी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास : रीना देवी

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित अनमोल कॉम्प्लेक्स के बगल में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना देवी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना देवी एवं समाजसेवी बालेश्वर ठाकुर ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया।

उस मौके पर अध्यक्ष प्रत्याशी रीना देवी ने कहा कि नगर पंचायतवासियों के अपार सहयोग और समर्थन से आज चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि वे जहां भी जनसंपर्क कर रही हैं, वहां लोगों का खुलकर समर्थन और स्नेह मिल रहा है, जो उनकी जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जायेगा।

वहीं समाजसेवी बालेश्वर ठाकुर ने कहा कि यदि जनता एक बार रीना देवी को अध्यक्ष बनाती है, तो नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने पूर्व की अध्यक्षा पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में विकास के बजाय सिर्फ लूट का बोलबाला रहा है, जिससे जनता त्रस्त रही।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाता नजर आया। उदघाटन के मौके पर महेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ पाल, यमुना ठाकुर, अश्विनी चौबे, गुडू शुक्ल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0