नगर पंचायत चुनाव : सोशल मीडिया पर पुलिस की है पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

Feb 8, 2026 - 12:06
Feb 8, 2026 - 12:40
नगर पंचायत चुनाव : सोशल मीडिया पर पुलिस की है पैनी नजर, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी रहेगी। हेट स्पीच, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या फर्जी वीडियो फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी, एफआईआर भी दर्ज होगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में बिना अनुमति के जुलूस, नियम उल्लंघन और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उसके लिये व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आम नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने और किसी भी शिकायत की सूचना थाना एवं डायल 112 पर देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0