फंंदे पर झूलता मिला डोमचांच के नाजिर का शव
बंशीधर न्यूज
कोडरमा: जिले के डोमचांच में पदस्थापित नाजिर निरंजन कुमार का शव उसके आवास में फंदे पर पंखे से झूलता मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। संकट मोचन मंदिर के पीछे गोपाल नगर में मकान बनाकर रह रहे मृतक के भाई पप्पू कुमार का कहना था कि देर रात भाई कमरे में सोने गये।
सुबह देर तक नहीं उठे तो खिड़की से झांकने पर पंखे से झूलता शव देखकर होश उड़ गए। सूचना नगर थाना को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है।