मेराल में एक ही गांव के दो युवकों ने की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम

मेराल में एक ही गांव के दो युवकों ने की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम

संगवरिया में एक ने गांव से बाहर पेड़ में तथा दूसरे युवक ने घर में लगाई फांसी

बंशीधर न्यूज

मेराल: थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव में अलग-अलग दो युवकों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार गांव में दुर्गा पूजा पर चारों तरफ खुशी का माहौल था इसी बीच बुधवार की रात्रि में अजय राम का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन राम का शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक प्लास के पेड़ में झूलता हुआ पाया गया। जबकि स्वर्गीय गया सिंह का 19 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर सिंह गुरुवार की देर शाम करीब 8 बजे अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया।

 जानकारी के अनुसार अर्जुन आईएससी का मेधावी छात्र था। वह हजारीबाग के एकलव्य विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद घर से ही गढ़वा में क्लास और कोचिंग कर रहा था। परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन से अर्जुन का हत्या बताते हुए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। देर शाम में जब अर्जुन का दाह संस्कार हो रहा था उसी समय लोगों को जानकारी मिली की गांव के चंद्रशेखर सिंह ने अपने घर में ही फांसी लगा ली है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव, शिक्षक व समाजसेवी रघुराई राम, 20 सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, मुखिया संजय राम, रमेश बैठा, बैगा यमुना सिंह, कुंदन चंद्रवंशी, राजकुमार साव, धीरज सिंह, विकाश गुप्ता, विनय सिंह, मनी सिंह, सहित गांव के अन्य दर्जनों लोग पहुंचकर दोनों के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा पुलिस से निष्पक्ष जांच कर घटना का उद्भेदन कराने का भरोसा दिया।