शिक्षक अनिल विश्वकर्मा को गलत ढंग से फंसाया गया है : रघुराई राम

शिक्षक अनिल विश्वकर्मा को गलत ढंग से फंसाया गया है : रघुराई राम

बंशीधर न्यूज

मेराल : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ गढ़वा के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बालिका मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा निर्दोष हैं, उन्हें गलत ढंग से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठावान शिक्षक हैं। शिकायतकर्ता पूर्व में विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष रहा है।

उसने पूर्व में ही कुछ काम करने के लिये श्री विश्वकर्मा से पैसे लिये थे। उस पैसा को वह वापस नहीं करना चाहता था। पैसे लौटाने के क्रम में उसने एसीबी में शिकायत कर गलत रुप से उन्हें फंसाया है। यह कृत्य अत्यंत ही घृणित एवं बेबुनियाद है। यह बात आम आदमी भी समझ सकता है कि एक शिक्षक पूर्व के अध्यक्ष से पैसा क्यों लेगा? यह आरोप बिलकुल ही झुठा एवं मनगढंत है। इससे पुरा शिक्षक समाज आक्रोशित है।

उन्होंने कहा कि वे एसीबी पलामू से मांग करते हैं कि घटना की सत्यता की निष्पक्ष जांच कर अनिल विश्वकर्मा को दोषमुक्त किया जाय। साथ ही शिक्षा विभाग के सक्षम पदाधिकारियों से भी अपील है कि उन्हें दोषमुक्त कराने के लिये सकारात्मक पहल किया जाय।