एमके इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : शहर के जंगीपुर में स्थित एमके इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दीपावली धूमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन डॉ अभिमन्यु कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ राय रोज, प्रबंधक रवींद्र शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक अमृता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ अभिमन्यु कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली अंधकार को मिटाने एवं प्रकाश को फैलाने का पर्व है। यह अंधकार पर प्रकाश का विजय के रूप में हम सब मनाते है। उन्होंने कहा कि हम सबों को अपने अंदर की नकारात्मक विचार को हटा कर सकारात्मक विचार के द्वारा जीवन में आगे बढ़ना चाहिये। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने भावनात्मक नाटक राम बनवास से अयोध्या का मंचन किया।
जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने की कथा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद राम राज्याभिषेक नाटक और नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कक्षा 1 से 3 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल राय रोज ने बताया की रंगोली प्रतियोगिता चार हाउसों के बीच आयोजित की गई है।
जिसके अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई हाउस (ब्लू हाउस), भगत सिंह हाउस (रेड हाउस), सरदार वल्लभभाई पटेल हाउस (येलो हाउस) एवं सुभाष चंद्र बोस हाउस (ग्रीन हाउस) है। मौके पर हरेंद्र कुमार यादव, विजय गुप्ता, सौरव यादव, सुनील यादव, खुशबू प्रजापति, कंचन गुप्ता, प्रिया चौबे, रीता जायसवाल, सविता कुमारी, प्रीति सिंह, नीरज चौधरी, पूजा गुप्ता, अभिजीत कुमार, रेणुका सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।