शिव मंदिर में मना शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव

बंशीधर न्यूज
मेराल: हाई स्कूल के समीप शिव मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपना शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव मनाया। संघ की 100 वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जन भर स्वयंसेवकों के साथ अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत तरीके से मां भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं शस्त्र पूजा के साथ की गई।
मौके पर डॉ विनोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया गया कि पांच परिवर्तन कार्य पर विशेष चर्चा की गई।
जिसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व की प्रेरणा तथा नागरिक कर्तव्य शामिल है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपू महतो, अर्जुन चौधरी, भास्कर कुमार, प्रभु राम चंद्रवंशी, दीपलेश्वर चंद्रवंशी, बीजेश्वर प्रजापति, आदि लोग शामिल थे।