डंडई में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया गया जश्न
बंशीधर न्यूज
डंडई: प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपाइयों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पुरानी बाजार से शुरू होकर लवाही मोड़, डंडई मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा ध्वज लिए भारत माता कि जय, बंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।
यात्रा में शामिल जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता मोहन पासवान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सशस्त्र सेना की पराक्रम और अदम्य साहस का परिचायक है। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेवा को समर्पित है जो दिन-रात मातृ भूमि की रक्षा में तत्पर है। वहीं भाजपा नेता अलख निरंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय फौज की वीरता पूर्ण कार्यों के लिए सभी भारतवासी कृतज्ञ है। वहीं जनता भी वीर सैनिक के प्रति पूर्ण समर्थन कर अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है।
भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि उत्तम देव प्रजापति ने कहा कि यह यात्रा भारत की संप्रभुता और वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्र प्रेम से उत्प्रोत इस कार्यक्रम में राजेश प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ प्रसाद, विजय राम, रामसागर राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सृजन पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल थे।