भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारत की सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का दिया परिचय

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : भाजपा श्री बंशीधर नगर मंगल कमेटी की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान भारत माता की जय के साथ सैनिकों को सम्मान देने के लिये नारे लगाये जा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि भारत की सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का परिचय दिया है, वह गौरवान्वित करने वाला है। सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा।

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब देश आतंकवादी घटनाओं को पूरे दमखम के साथ जवाब देगा। अगर दुबारा दुस्साहस किया तो पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया जायेगा। सिंदूर यात्रा सिर्फ अस्थाई रूप से रुका है, बन्द नहीं हुआ है। वक्ताओं ने इस दौरान वीर जवानों को सैल्यूट किया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुये कहा कि आज देश रक्षा मामले में किसी भी देश से कम नहीं है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे ताकतवर देश बन गया है।

मोदी जी ने कह दिया है कि आतंकवाद के विरूद्ध भारत की नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, विनय चोबे, रघुराज पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, लक्ष्मण राम, रिटायर्ड कैप्टन सुनील चौबे, शैलेश चोबे, मुकेश चोबे, अश्विनी कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, विकास पांडेय, मथुरा राम, अशोक सेठ, कुमार कनिष्क, अविनाश कुमार, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।