झामुमो ने मनाया दिशोम गुरू का 81वां जन्मदिन

झामुमो ने मनाया दिशोम गुरू का 81वां जन्मदिन

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 81 वां जन्मदिन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर धूमधाम से मनाया गया। मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को वर्त्तमान रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। इन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई नेमरा के ही सरकारी विद्यालय से की थी। इनके पिता स्व सोबरन सोरेन शिक्षक थे। वें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे। साथ ही महाजनों के अनैतिक कृत्यों का विरोध करते थे।

महाजनों द्वारा 27 नवंबर 1957 को इनके पिता की हत्या करा दी गई। अपने पिता की हत्या के पश्चात इन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ संघर्ष करने का फैसला किया। इस क्रम में गोला के आस-पास महाजनों के खिलाफ युवाओं को एकजूट कर संघर्ष करना प्रारंभ कर दिये। इनके द्वारा संथाल के उत्थान के लिये संथाली युवाओं को एकजूट कर सोनोत संथाल समाज का गठन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अलग झारखंड राज्य के लिये इनके नेतृत्व में लंबा आंदोलन चलाया।

फलतः 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन किया गया और इनका सपना साकार हुआ। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर खान, सचिव मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, कंचन साहू, अनिता दत्त, नितेश सिंह, विकास सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अराधना सिंह, संजय सिंह छोटू, रौशन पाठक, डॉ मकबुल खां, साकीर खां, सलीम जाफर, संजय कांस्याकार, आशीष अग्रवाल, अजय ठाकुर, जाफर खां, साबीर सिद्दीकी, अरमान सिद्दीकी, राजा सिंह, आशुतोष पाण्डेय, प्रियम सिंह, परमेश कुमार, नवीन तिवारी, रंथा नायक, अहमद रजा, अविनाश दुबे, गुंजन धर दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।