रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भंडारा का आयोजन

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप शनिवार को रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भव्य भंडार का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई युवा समाजसेवी दौलत सोनी और संध्या सोनी ने की। ज्ञात हो कि प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसमें भगवान की मूर्ति में प्राणों की स्थापना की जाती है, जिससे वह पूजनीय बनती है।
यह आयोजन समाज को जोड़ने और सामूहिक आस्था को मजबूत करने का प्रतीक बन गया। पिछले वर्ष रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर संपन्न हुई थी। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष शुक्ल द्वादशी तिथि 11 जनवरी 2025 को पड़ रही है। धार्मिक आयोजनों की वर्षगांठ हमेशा पंचांग तिथि के अनुसार मनाई जाती है। इस कारण प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज आयोजित की गई।
मौके पर दौलत सोनी ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। यह हमें एकजुट होकर समाज के कल्याण के लिये कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस आयोजन में सभी जाति और वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे के बाद टीम दौलत ने गढ़वा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों के बीच प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया।
मौके पर आशीष वैद्य, रवीन्द्र जायसवाल, बिनोद कमलापुरी, डॉ मुरली गुप्ता, प्रभात, विजय केशरी, पिंटू गुप्ता, अशोक गुप्ता, भुनेश्वर सोनी, बिनोद सोनी, अर्मेन्द्र सिन्हा, मुकेश गुप्ता, अजय लाल, डॉ रामगहन, सुनील कुमार, पवन जायसवाल, उपेंद्र ठाकुर, अरविंद पटवा, मुन्ना मोबाईल, दिनेश गोंड, सविता देवी, मेरा केशरी, सुदामा सोनी, संजय सागर, रवि केशरी, अखिलेश तिवारी, संदीप केषरी, अजय गुप्ता, पप्पू गुप्ता, ईश्वर कश्यप, उमेश कश्यप, दीपक शर्मा, अविनाश पासवान, गोपाल सोनी, सुदर्शन कुमार, मनोज मेहता, रितेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।