बारात में आए इंजीनियर का कुआं में मिला शव

परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की जताई आशंका
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के सिंहपुर, मर्चवार गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में बारात आए एक नवयुवक का शव शुक्रवार की सुबह कुआं से बरामद हुआ है। युवक की पहचान अंबिकापुर, गांधीनगर के रामाशीष विश्वकर्मा के पुत्र विकास विश्वकर्मा उम्र लगभग 32के रूप में हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर छानबीन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक विकास अपने भाई के दोस्त का बारात डंडई प्रखंड के महूडंड गांव के कैलाश ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर का सिंहपुर मर्चवार गांव में प्रमोद ठाकुर के यहां आया था। मृतक विकास विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के ओबरा में बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत था। वह अपने दोस्तों के साथ ओबरा से डायरेक्ट मर्चवार गांव में आया था।
वह अपने दोस्तों के साथ बारात में डांस कर रहा था इसी क्रम में वह मध्य रात्रि में अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद नहीं आने पर दोस्तों ने फोन लगाया फोन नहीं लगने पर खोज बिन शुरू किया। लेकिन नहीं मिलने पर, इसके बारे में विकास के परिजनों को सूचना दिया तथा इस घटना के बारे में श्री बंशीधर नगर पुलिस को भी जानकारी दिया गया। ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव नाथ भोग आटा मिल के बगल के कुआं में तैरते देखा।
जिसकी सूचना प्रशासन को दिया गया।घटना की सूचना पाकर प्रशासन स्थल पर पहुंच कर विकास का शव कुआं से बाहर निकलवाया तथा मामले की जानकारी लिया। घटना की सूचना पाकर श्री बंशीधर नगर डीएसपी सत्येंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। इस घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने के लिए लोगों का भीड़ लग गई। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घटना स्थल पर ही था।