कामगार यूनियन की बैठक में असंगठित श्रमिकों को सशक्त बनाने पर जोर

कामगार यूनियन की बैठक में असंगठित श्रमिकों को सशक्त बनाने पर जोर

पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

 बंशीधर न्यूज

मेराल: झारखंड प्रदेश भवन निर्माण एवं निर्माण कामगार यूनियन का प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम परिसर में हुई। गढ़वा जिला बीएमएस अध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भवन निर्माण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर पासवान, जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी तथा सदस्य शामिल हुए।

बैठक में संगठन के महत्व और विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में पदाधिकारीयों ने श्रम मंत्रालय द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूर एवं अन्य मजदूर के हित में चलाई जाने वाले लाभकारी योजनाएं की जानकारी दी गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री धर्म जीत चौधरी, जिला मंत्री विश्वनाथ यादव, राम प्रताप यादव, पप्पू विश्वकर्मा, अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुरारी के साथ कई जिला के पदाधिकारी शामिल रहे।