मानसून की पहली बारिश ने बदला मौसम का मिज़ाज, गर्मी से लोगों को मिली राहत

मानसून की पहली बारिश ने बदला मौसम का मिज़ाज, गर्मी से लोगों को मिली राहत

बलराम शर्मा

मेराल: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे प्रखंड वासियों के लिए मंगलवार का दिन किसी सौगात से कम नहीं रहा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने झारखंड की राजधानी रांची समेत गढ़वा जिले में अपनी पहली दस्तक दे दी। दोपहर बाद 2 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई।

जिसने गांव से लेकर शहर के लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया। इससे पहले एक सप्ताह से गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की नींदें उड़ा दी थीं। अचानक आए इस मौसम के बदलाव ने लोगों को चौंकाया जरूर, लेकिन साथ ही भीषण गर्मी से राहत भी दिलाई।