कार्यपालक पदाधिकारी ने महादलित परिवार के बीच बांटा कंबल

कार्यपालक पदाधिकारी ने महादलित परिवार के बीच बांटा कंबल

बंशीधर न्यूज

मझिआंव : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने मंगलवार को वार्ड नंबर 12 स्थित खजूरी गांव के महादलित टोले में पहुंचकर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने सभी झोपड़ियों में घूम-घूम कर कंबल का वितरण किया। इस दौरान कंबल पाकर मुसहर परिवार के लोग काफी खुश हुये और कार्यपालक पदाधिकारी को खूब दुआएं दी। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शीतलहरी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है।

इसके कारण मैंने सोचा की सबसे पहले कंबल वितरण की शुरुआत महादलित टोले से ही किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी घरों में घूम-घूम कर उन्होंने 20 महादलित महिला पुरुषों को कंबल दिया। उन्होंने बताया कि मझिआंव बाजार क्षेत्र में भी जल्द ही अलाव की भी व्यवस्था कराई जायेगी। इसके लिये लकड़ी की खरीद की जा चुकी है। मौके पर नगर प्रबंधक जितेश कुमार, कनीय अभियंता संदीप यादव, स्वच्छता प्रभारी राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।