रामकथा आयोजन समिति ने निकाली विशाल कलश सह शोभा यात्रा

रामकथा आयोजन समिति ने निकाली विशाल कलश सह शोभा यात्रा

30 मार्च से 5 अप्रैल तक संध्या में होगी संगीतमय रामकथा

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 के अवसर पर रामकथा आयोजन समिति नरगिर आश्रम ने विशाल कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाला। अयोध्या के परम पूज्य सन्त श्री अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य के सान्निध्य में यह शोभा यात्रा नरगिर आश्रम से निकल कर मेन रोड होते हुये सहिजना दानरो नदी के तट से कलश मे जल परिपूरित करने के लिये गया।

कलश यात्रा मे सैकड़ों की संख्या मे पुरुष, महिलाएं तथा बच्चियां शामिल हुईं। पूज्य प्रपन्नाचार्य जी द्वारा कलश पूजन के लिये संकल्प कराया गया। इसके बाद पुष्पवर्षा के बीच माता गढ़देवी का आशीर्वाद लेते शोभा यात्रा अपने गंतव्य की ओर गया।

आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि 30 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न प्रसंगों की सुन्दर झांकी भी दिखायी जायेगी। आयोजन समिति अधिक अधिक से लोगों को पवित्र नवरात्र मे दिव्य रामकथा सुनकर धन्य होने के लिये आमन्त्रित करती है।