अब गढ़वा जिले में कराई जायेगी विभिन्न सिविल सर्विसेज की तैयारी : डीसी

अब गढ़वा जिले में कराई जायेगी विभिन्न सिविल सर्विसेज की तैयारी : डीसी

ओरिएंटेशन सेशन ऑन सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन को लेकर कार्यक्रम आयोजित

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : आईसीएस एवं पीसीएस जैसे सिविल सर्विस सेवाओं की तैयारी के लिये गुरूवार को स्थानीय नगर भवन गढ़वा में ओरिएंटेशन सेशन ऑन सिविल सर्विसेस एग्जामिनेशन का आयोजन किया गया। गढ़वा टाउन हॉल में आयोजित इस ओरिएंटेशन सेशन ऑन सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी शेखर जमुआर उपस्थित हुये। मंच पर उपस्थित डीसी, एसपी, डीडीसी, एसी, एसडीओ, एसडीपीओ एवं अन्य मंचासीन पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों व अन्य संस्थाओं के विद्यार्थी उपस्थित थे। साथ ही विद्यार्थियों के माता-पिता व अन्य सगे संबंधी भी उपस्थित थे। इस दौरान दिल्ली से चलकर आये मेंटोर के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर मोटिवेट करने का कार्य किया गया। साथ ही सिविल सेवा परीक्षाओं में व्याप्त स्कोप के बारे में भी बताया गया।

मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये उनके सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट करने का कार्य किया गया। मौके पर डीसी श्री जमुआर ने गढ़वा जिला में भी विभिन्न सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने की बात कही। डीसी ने कहा कि गढ़वा के विद्यार्थियों में आपार क्षमता है, जिसे निखारने की आवश्यकता है। यदि सच्चे लगन से इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

उन्होंने लोगों को सिविल सेवा जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरे तन्मयता से सच्चे लग्न के साथ करने की बात कही। इस कड़ी में आ रही विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये उन्होंने इसे निष्पादित करने की बात कही। एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने अपने जीवन में घटित घटनाओं का जिक्र कर उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी काल के जीवन को बताया तथा व्याप्त समस्याओं के होने के बावजूद भी सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिया।

शांति निवास विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर रोशना ने बताया कि गढ़वा के कई विद्यालय, महाविद्यालय व अन्य संस्थानों से आईसीएस, पीसीएस जैसे सिविल सेवाओं में तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य क्षेत्रों में भी कई छात्रों ने सफलता प्राप्त कर गढ़वा का नाम रोशन किया है। उन्होंने गढ़वा के विद्यार्थियों से करियर बिल्डिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने की अपील की। दिल्ली से आये मेंटोर ने बताया कि सिविल सेवा जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब गढ़वा जिले में भी कराई जायेगी।

जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को विशेष छूट के साथ तैयारी कराई जायेगी तथा तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिये स्कॉलरशिप का भी प्रावधान किया जायेगा। मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, गढ़वा एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, जिला नियोजन पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।