गढ़वा की जनता चाहती है विकास : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा की जनता चाहती है विकास : मंत्री मिथिलेश

करुआ कला पंचायत की बीडीसी सहित सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड अंतर्गत करुआ कला पंचायत के बीडीसी सहित एक सौ से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं। गुरुवार को सभी ने गढ़वा विधायक व झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने आगामी विधान सभा चुनाव में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार झारखंड वासियों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतर रही है।

राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनहित के कार्यों एवं गढ़वा में हो रहे बेहतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता विकास चाहती है। विकास के लिये कदम से कदम मिलाकर गढ़वा के लोग चल रहे हैं। आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य किये जाएंगे।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इन लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता झामुमो में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से करुआ कला पंचायत के बीडीसी रानिका देवी, बीडीसी प्रतिनिधि अभय कुमार, सचिन कुमार, राजकुमार राम, परीखा राम, वीरेंद्र कुमार, अशोक चंद्रवंशी, लखु राम, अर्जुन राम, जितेंद्र राम, बिगनी देवी, निर्मला कुमारी, रामनाथ राम, गोरख राम, छोटू रजक, सचिन कुमार, परीखा राम, आर्यन कुमार सहित सौ से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं।