प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम संचालन समिति की बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी पर हुई चर्चा

मेराल के सभी 11 दुर्गा पूजा समिति के प्रमुख हुए शामिल, हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय
बलराम शर्मा
मेराल: प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के प्रांगण में शारदीय नवरात्र धूमधाम से मनाने को लेकर आवश्यक बैठक देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में देवी धाम संचालन समिति के पदाधिकारीगण, मेराल पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों पंचायत के प्रमुख ग्रामीण तथा मेराल के सभी 11 दुर्गा पूजा पंडालो के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में प्रखंड मुख्यालय के दोनों पंचायत में धूमधाम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में शारदीय नवरात्र मनाने पर चर्चा हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए विजय प्रसाद ने कहा कि बैठक में कार्यक्रम का रूपरेखा तथा सभी दुर्गा पूजा पंडालो की व्यवस्था एवं विसर्जन के लिए रूट चार्ट और समय निर्धारण पर चर्चा हुई। विचार विमर्श के बाद सभी प्रतिमाओं का मिलन हॉस्पिटल चौक पर करने की सहमति बनी। साथ ही मां शायर देवी धाम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र पाठ के साथ-साथ नवमी तिथि को महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुखिया राम सागर महतो, समिति के संरक्षक प्रेमचन्द प्रसाद, संजय भगत, महेंद प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, अजय प्रसाद गुप्ता, रविंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, धनंजय चौधरी, सुनील कुमार कालिया, मोतीचंद प्रसाद, प्रमोद महाजन, विनोद प्रसाद, दशरथ प्रसाद, नवीन जायसवाल, अरविंदा सिंह, रामेश्वर शर्मा, बलराम कृष्ण शर्मा, राजेंद्र साव, रूपु महतो, नथुन राम, मथुरा बैठा, सुरेश साव, संतोष चंद्रवंशी, शंकर ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, अनुज प्रसाद, देवेंद्र शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।