जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने भृगुनाथ चौबे

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने भृगुनाथ चौबे

मृत्युंजय कुमार तिवारी महासचिव

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में भृगुनाथ चौबे अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। जबकि मृत्युंजय कुमार तिवारी महासचिव निर्वाचित हुये। अध्यक्ष पद पर भृगुनाथ चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गौतम कृष्ण सिन्हा को आठ मतों से पराजित किया। उन्हें 144 मत मिले। जबकि गौतम कृष्ण सिन्हा को 136 मत प्राप्त हुये।

उपाध्यक्ष पद के लिये 6 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें सच्चिदानंद शुक्ला ने 81 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र तिवारी (77 मत) को 4 मतों से हराया। अन्य प्रत्याशियों में अशोक कुमार को 39, दीपक कुमार को 8, देवेंद्र प्रजापति को 42 और धीरेन्द्र कुमार चौबे को 27 मत मिले।

महासचिव पद पर मृत्युंजय तिवारी ने 123 मत प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परेश कुमार तिवारी (100 मत) को 23 मतों से हराया। महासचिव पद के अन्य प्रत्याशी जितेंद्र कुमार को 57 और शशि मनी पांडेय को एक मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर गरीबुल्लाह अंसारी ने 141 मत पाकर जीत दर्ज की।

उन्होंने अवध किशोर चौबे (137 मत) को 4 मतों से हराया। सहायक पद पर रवि शंकर प्रसाद ने एक मत से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव-1 पद पर ओम प्रकाश चौबे विजयी रहे, जिन्होंने 142 मत प्राप्त कर देवदत्त चौबे (109 मत) को 33 मतों से हराया। संयुक्त सचिव-2 पद पर प्रवीण कुमार पांडेय ने 108 मत प्राप्त कर सोमनाथ विश्वकर्मा (104 मत) को चार मतों से हराया।

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये अमरेंद्र कुमार (167 मत), राजीव कुमार पांडेय (192 मत), कृष्ण कुमार मेहता (156 मत), सत्यनारायण कुमार सिन्हा (183 मत) और परमानंद कच्छप (132 मत) निर्वाचित हुये। मतगणना के बाद सफल प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। चुनाव पदाधिकारी सतीश मिश्रा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।