झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई

बंशीधर न्यूज

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऐतिहासिक जीत पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी है।

 राज्यपाल ने बधाई देते सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह शानदार विजय हर भारतीय के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है। आपके समर्पण और मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जय हिंद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि शानदार चैंपियंस और शानदार टीम इंडिया।

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों की फोटो भी पोस्ट की है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा- भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवांवित किया है।