गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 52.3 डिग्री के पार

बंशीधर न्यूज
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह तापमान एक स्वचालित मौसम स्टेशन पर दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी के नरेला में पारा 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।