जैक बोर्ड : इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी, साहिबगंज के देव तिवारी बने टॉपर

बंशीधर न्यूज
रांची: झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने गुरुवार को आर्ट्स संकाय का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 95.62 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष (93.16%) की तुलना में बेहतर है। इस बार कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी और 2,17,273 छात्र सफल हुए। जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया।
स्टेट टॉपर बने देव तिवारी
साहिबगंज के देव तिवारी 500 में से 481 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। वे प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल के छात्र हैं। इस साल जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। इससे पहले बोर्ड ने 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट और 31 मई को इंटर साइंस और कॉमर्स संकाय का रिजल्ट जारी किया था। इस बार इंटर साइंस में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। कांके प्लस टू हाई स्कूल की जीनत परवीन ने 472 अंकों के साथ स्टेट टॉप किया था। पिछली बार लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। आर्ट्स में 94.22 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.68 प्रतिशत रहा था।
ये है राज्य के टॉपर
- देव तिवारी - 481 अंक - +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल -प्रेरणा कुमारी- 470 अंक - आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा -सूरज कुमार दास- 466 अंक - +2 जेके हाईस्कूल , राजमहल -कुमारी ऋतम्वारा- 466 अंक - उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो -श्रेया आनंद- 464 अंक- आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा -अनन्य पाल -463 अंक- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची -उषा रानी- 463 अंक - राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ -शिवानी कुमारी- 463 अंक- डॉ. ए एन +2 हाई स्कूल, कैरो, लोहरदगा तनु प्रिया शाही - 461 अंक- आरएन शाही प्रोजेक्ट +2 एचएस, गोविंदपुर -स्वीटी बरनवाल - 460 अंक- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केंदुआ देवीपुर - आयुषी कुमारी - 460 अंक- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - तन्नु कुमारी- 460 अंक- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची - लीपा गराई- 460 अंक- एलबीएस +2 हाई स्कूल, जयपुरा -शान प्रताप सिंह- 460 अंक- सेंट जेवियर्स कॉलेज -आलोक कुमार दास- 460 अंक - यूपी +2 बीपी हाई स्कूल, भैया -अभिया शर्मा- 459 अंक- उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची -मीनू पॉल- 459 अंक- तारामणि मेमोरियल +2 एचएस, कराडुबा, घाटशिला - रईस शेख- 458 अंक- राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी -तृषा प्रमाणिक- 457 अंक- +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल पिछले छह वर्ष का पास प्रतिशत -वर्ष 2019-79.97 - वर्ष 2020-82.53 -वर्ष 2021-90.71 -वर्ष 2022-97.43 -वर्ष 2023-95.97 -वर्ष 2024-93.16