रांची विस सीट से झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी लड़ेंगी चुनाव

रांची विस सीट से झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी लड़ेंगी चुनाव

बंशीधर न्यूज

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने महुआ माजी को रांची विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अब महुआ माजी रांची सीट पर भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह को टक्कर देंगी। बुधवार को झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।