रमना के मजदूर की मध्यप्रदेश में मौत

Mar 15, 2026 - 18:40
रमना के मजदूर की मध्यप्रदेश में मौत

बंशीधर न्यूज

रमना : प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन चंद्रवंशी की मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित एक प्लांट में काम के दौरान असमय मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही स्वजनों में शोक का माहौल बन गया। स्वजनों के अनुसार ललन चंद्रवंशी मजदूरी करने के लिए सिंगरौली गया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी।

शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शनिवार शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,अनुज कुमार, अजय पासवान, चंदन पाल, नंदू मेहता, राजा राम मेहता,लालमन मेहता सहित कई लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0