नवनियुक्त सहायक आचार्य का अभिनंदन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

Mar 29, 2026 - 19:27
नवनियुक्त सहायक आचार्य का अभिनंदन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

बंशीधर न्यूज

गढ़वा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गढ़वा के तत्वाधान में नवनियुक्त सहायक आचार्य का अभिनंदन सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा में किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने नवनियुक्त शिक्षकों के सात माह से लंबित वेतन भुगतान पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि अविलंब शिक्षकों का वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है तो संघर्ष के सिवा कोई रास्ता नहीं है ।शिक्षक भुखमरी के कगार पर खड़े हैं और विभाग केवल टाल मटोल का रवैया अपनाए हुए है।

इस अवसर पर शिक्षकों ने संघ के साथ जुड़कर काम करने एवं आगे बढ़ने पर अपना समर्थन व्यक्त किया। उद्गार व्यक्त करने वालों में सतेंद्र राम, तैयब अंसारी ,मृत्युंजय कुमार पांडे,अविनाश कुमार दुबे, आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन राज्य कार्यकारिणी के सदस्य आलोक कुमार के द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर संघ के संरक्षक डीडीओ अरुण कुमार मेहता ,अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, महासचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार शुक्ला, मोहम्मद इकबाल खान ,रविंद्र कुमार ओझा, रविंद्र प्रसाद , गोरखनाथ दूबे,फुलेंद्र राम एवं विभिन्न प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे।

संघ ने कहा है कि यदि विभाग द्वारा वेतन चालू नहीं किया जाता है तो मजबूर होकर संघ धरना - प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।इस अवसर पर नवनियुक्त सहायक आचार्य शिक्षकों में ताराचंद यादव , दुर्गेश कुमार सिंह, रामराज पाण्डेय, अनिल कुमार, सुनील कुमार विश्वकर्मा, अविनाश कुमार दुबे, वाचस्पति मिश्र , वरुण कुमार शर्मा, मनोज चौबे, सुतापा बनर्जी, तारा महतो विभूति नारायण सिंह, रामराज साहु, प्रवीण कुमार दुबे विनोद कुमार गुप्ता उदय कुमार मेहता, नंदन राम , अशोक प्रसाद , दीपक कुमार सिंह, अरूण कुमार राम सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0