मजदूरों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन घायल

मजदूरों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन घायल

बंशीधर न्यूज

विसुनपुरा: प्रखंड के सारो गावं में गुरुवार की सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरे खाई में पलट गई। जिससे पिकअप पर सवार एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सभी मजदूर सारो गांव के ही रहने वाले हैं जो नलजल योजना मे काम करने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुगिया देवी, दुबे वियार व ओमप्रकाश वियार को सदर स्पताल गढ़वा भेज दिया गया है। जबकि शेष घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर भेजा गया है।