पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी से मिले झामुमो जिला अध्यक्ष, पलामू आने का किया आग्रह

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी से मिले झामुमो जिला अध्यक्ष, पलामू आने का किया आग्रह

बंशीधर न्यूज

पलामू: झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कल्पना सोरेन जी को बताया कि पलामू के सभी नेता, कार्यकर्ता और पलामू की जनता आपके संघर्ष में आपके साथ खड़े हैं। सिर्फ पलामू ही नहीं पूरा झारखंड चाहता है कि इस संकट की घड़ी में आप हम सबों का नेतृत्व करें।

राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि कल्पना सोरेन से मुलाकात बहुत ही सकारात्मक रही। हम सब चाहते हैं कि वो हमारा नेतृत्व करें, हम सबों ने उन्हें पलामू आने का न्योता भी दिया है जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार भी किया। कल्पना सोरेन जी बहुत ही पढ़ी लिखी महिला हैं, उनके नेतृत्व से पार्टी के हौसले बहुत बुलंद होंगे। आज समय की मांग भी है कि पढ़ा लिखा व्यक्ति राजनीति में ज्यादा से ज्यादा आए।

एक नारी शक्ति समाज को बेहतर दिशा दे सकती है।“ जल्द ही पलामू में कल्पना सोरेन आ सकती हैं, इससे झामुमो कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। ज्ञात हो कल्पना सोरेन गांडेय से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वो गिरिडीह का दौरा लगातार कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन जी मंचों पर भी नजर आ रही और उनके भाषणों को तारीफ सभी मुक्तकंठ से कर रहे हैं।