गुरु के दिव्य दृष्टि के प्रकाश में ही शिष्य करता है अपनी पहचान : अविनाश देव

बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : भारतीय सभ्यता में गुरु ही एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिनके योगदानों को समाज सदैव सम्मान करता है। मनुष्य जीवन में गुरु का उतना ही महत्त्व है जितना जीने के लिये हवा तथा जल का महत्त्व है। गुरु सन्मार्ग दिखाते हैं और गुरु ही अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाकर लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। उक्त बाते अविनाश देव ने कही।
वे शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संत मरियम विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देवघर से आये गजल गायक अमरेश राज सिंह, कोलकाता से आयी गायिका अखी दास ने अपनी सुरीली आवाज में गुरुओं के लिये भजन व गजल प्रस्तुत कर लोगों को मोहित किया।
श्री देव ने स्कूल के सभी अध्यापकों को धन्यवाद दिया जिनकी बदौलत स्कूल पलामू के शिक्षा जगत में नई ऊंचाई पा रहा है। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, उप प्राचार्य एसवी शाहा, रानी मैम, पूजा देव, देवम इंस्टिट्यूट का विभागाध्यक्ष आर एन सिंह, शैक्षणिक प्रमुख यूएस चौबे, प्रवीण दुबे, संजय सिंन्हा विद्यालय समन्वयक अमरेंद्र कुमार, अचला कुमारी, रिजवाना प्रवीण, रोशन राज, एडवोकेट ओंकार नाथ तिवारीगुप्त, राजेश राय, जितेंद्र, श्याम सर, राज गुप्ता के साथ-साथ समस्त शिक्षक कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।