पलामू में क्रशर प्लांट पर सो रहा मजदूर गिरा, मशीन की चपेट में आने से एक हाथ कटा, रिम्स रेफर

पलामू में क्रशर प्लांट पर सो रहा मजदूर गिरा, मशीन की चपेट में आने से एक हाथ कटा, रिम्स रेफर

बंशीधर न्यूज

पलामू: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में ज्योति कंट्रक्शन क्रशर कंपनी के प्लांट पर मशीन की चपेट में आने से उड़ीसा के मजदूर रमेश नायक का एक हाथ जड़ से कट गया। वहां पर काम कर रहे अन्य साथी मजदूरों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

वह क्रशर प्लांट के ऊपर सो रहा था। इस दौरान नीचे गिरने से हादसे का शिकार हो गया। घटना की पुष्टि पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि एमआरएमसीएच में डॉ गौरव विशाल की देखरेख में मजदूर का इलाज किया गया। मजदूर का बायां हाथ जड़ से कट गया है। काफी रक्त भी बह गया है, जिससे मजदूर शिथिल पड़ गया है।

कंपनी के सुपरवाइजर संतोष गिरी के अस्पताल पहुंचने पर मजदूर को रांची रेफर किया गया। सुपरवाइजर के मुताबकि, घटना भोर चार बजे की है। रमेश नायक क्रशर प्लांट के ऊपर सो रहा था। अचानक नीचे गिरा और मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक हाथ कट गया।