भाजपा प्रत्याशी वीडी राम ने चैनपुर प्रखंड के गांवों में किया जनसंपर्क

बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : पलामू संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्वडीहा, लिधकी, पतरिया, बोकेया, कटुवल, कोशियारा, पथरा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं तथा केन्द्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुये लोगों से अपने लिये मत मांगा। सांसद श्री राम ने कहा कि मोदी सरकार किसी जाति धर्म और समुदाय में विभेद नहीं करती।
उनके लिये देश के सभी जाति धर्म वर्ग समुदाय के लोग उनके परिवार हैं और उनके नजर में सिर्फ चार जातियां-गरीब, युवा, महिला और किसान हैं। उन्होंने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में मोदी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार पुनः सत्ता में आती है तो 2029 तक भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा। उन्होंने कहा कि 13 मई को चुनाव का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक है लेकिन उन्होंने लोगों को 7 बजे से पहले मतदान के लिये कतार में खड़े होने का अनुरोध किया।
मौके पर विधायक अलोक चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, प्रमोद सिंह, रामलव चौरसिया, अमलेश्वर दुबे, भीष्म चौरसिया, ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, मनोज चौधरी, विवेक सिंह, आनंद सिंह, रामप्रवेश चौरसिया, मुनी चौधरी, जय चौधरी आदि उपस्थित थे।