मुख्यमंत्री योगी ने भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

बंशीधर न्यूज डेस्क

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भगवान विष्णु के 'आवेशावतार', भक्ति, शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने ज्ञान, शौर्य व तपोबल से न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम को नमन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आप सभी प्रदेशवासियों को भगवान विष्णु जी के छठें अवतार, शस्त्रविद्या के महान गुरु, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। भगवान परशुराम जी की कृपा दृष्टि समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।। प्रभु श्री हरि विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी तरह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिख कर परशुराम जयंती की सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने लिखा कि प्रभु श्री हरि विष्णु जी के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।