पर्यावरण परिवार की टीम ने पर्यावरण प्रेमी को किया सम्मानित

पर्यावरण परिवार की टीम ने पर्यावरण प्रेमी को किया सम्मानित

बंशीधर न्यूज

रमना : प्रखंड के रोहिला निवासी पर्यावरण प्रेमी विकास पाठक अपने हरित अभियान से पूरे क्षेत्र में मिसाल बने हुए हैं। पर्यावरण परिवार गढ़वा की टीम ने गुरुवार कोविकास पाठक का प्लांटेशन स्थल का निरीक्षण किया। पिछले पांच वर्षों में विकास पाठक ने करीब 12 एकड़ भूमि पर 10 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया है।

इनमें चंदन, सखुआ, सागवान, शीशम, आम, अमरूद और ब्लैक वुड जैसे आर्थिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष शामिल हैं। वन एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान को देखते हुए पर्यावरण परिवार गढ़वा की ओर से विकास पाठक को पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सार्वभौम शाक्य द्विपीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद पाठक और पूर्व जिला अध्यक्ष किशन पाठक ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाया, जबकि मनोज शुक्ला और शैलेश तिवारी ने टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर पर्यावरण परिवार के संयोजक नितिन तिवारी, संस्थापक सदस्य मनोज शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक,बृजेश मिश्रा, शैलेश तिवारी, मनोज दुबे, अनु दुबे, गौतम ऋषि, सुरेश मानस, एसएन पाठक, नंदू पाठक, आशीष वैद्य, आणिमेश चौबे, अखिलेश पांडेय , देवकांत पाठक, ललन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विकास पाठक का यह हरित अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी से पौधारोपण को जन आंदोलन के रूप में अपनाने और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की।