झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर दो सौ से अधिक लोग भाजपा में हुये शामिल

प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को जीत दिलाने के लिये एकजुट हो चुकी है जनता : सत्येन्द्रनाथ
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के दो सौ से अधिक लोगों ने झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित झारखंड के सभी जगहों पर भाजपा और पीएम मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि प्रत्येक दिन भारी संख्या में लोग दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों के हित में कई महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरूआत की है। लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार ने केन्द्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचने दी। केन्द्र प्रायोजित सभी योजनाओं में भी भारी घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ लूट हुआ है। गरीबों के जमीन को खुलेआम लूटा गया है। आदिवासी की हिमायती बालेने वाली हेमंत सरकार में आदिवासी ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी निष्पक्ष होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी मंत्री के ईशारे पर कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिनों के अंदर अगर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निष्पक्षता से काम करना शुरू नहीं किये तो, वे बाध्य होकर चुनाव आयोग के समक्ष अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई करने व चुनावी कार्य से दूर रखने की गुहार लगायेंगे।
उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलाने के लिये एकजुट हो चुकी है। पार्टी में मेराल प्रखंड के पढुआ, सोहबरिया, कजराठ, सदर प्रखंड के लगमा, कोरवाडीह सहित अन्य गांव के दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, कुलदीप भुईया, बाबूलाल भुईया, रोहित कुमार, रामचंद्र राम, अमरावती देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, कालो देवी, संजू देवी, दुर्गेश चंद्रवंशी, विनोद राम, कमलेश यादव, अखिलेश तिवारी, सुरेश प्रसाद यादव, नरेश मेहता, उपाध्याय यादव, राजेश्वर यादव, सुमेर मेहता, अनिल चौधरी, महेन्द्र चौधरी, शिवनाथ चौधरी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।